_गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा में राम खिचड़ी भंडारा सम्पन्न, योगी नाथ महासंघ ने किए पदाधिकारी नियुक्त

 

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

छिंदवाड़ा। नए वर्ष के उपलक्ष में गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा में सुबह से ही श्रद्धालु भक्तगण पहुंचकर बाबा गुरु गोरखनाथ जी के दर्शन कर रहे थे। 18वां वार्षिक राम खिचड़ी भंडारा धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नाथ संप्रदाय के सामाजिक बंधुओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, बाबा गुरु गोरखनाथ जी के श्री चरणों में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। नाथ संप्रदाय के लोग जगत कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं और बाबा गुरु गोरखनाथ जी को अपना आराध्य देव मानते हैं। बाबा गुरु गोरखनाथ धाम पटपडा की प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक इस भंडारे में योगी नाथ महासंघ ने संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया। योगी नाथ महासंघ नाथ संप्रदाय के उत्थान और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

नए पदाधिकारीयों मिली जिम्मेदारियां

जिला उपाध्यक्ष: सुरेश नाथ कछवाह जी जामुनिया

जिला उपाध्यक्ष: राजकुमार चौहान जी खापा

जिला महामंत्री: संजय नाथ चौहान जी उभेगांव

जिला वरिष्ठ संरक्षक: मधु नाथ चौहान जी सोनपुर

जिला सचिव: नीरज गोस्वामी जी परतला 

युवा मोर्चा जिला महामंत्री: राजेंद्र चौहान जी चंदनगांव

युवा मोर्चा जिला मंत्री: नितिन चौहान जी चंदनगांव 

जिला मंत्री: कैलाश नाथ सोलंकी जी खंजरी छिंदवाड़ा निवासी को नाथ समाज के उत्थान के लिए योगीनाथ महासंघ में जिम्मेदारी सौंप गई है। सभी पदाधिकारीयों समाज उत्थान के लिए संकल्प लिया और बाबा गुरु गोरखनाथ जी के श्री चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

सभी सामाजिक बंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 

वरिष्ठ पदाधिकारीयों की उपस्थिति में नए पदाधिकारी को नियुक्त कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यह रहे उपस्थित:

प्रदेश अध्यक्ष: बुद्धनाथ चौहान

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष: जितेंद्र चौहान

प्रदेश महासचिव: दीपक नाथ चौहान

जिला अध्यक्ष: कैलाश नाथ चौहान

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष: विवेक नाथ चंदेल

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सताप शाह उइके,पंचायत सचिव सुरेश यदुवंशी,गोधन नाथ चौहान मनोज नाथ चौहान सुनील चौहान अमरनाथ चौहान संतोष चंदेल राहुल चौहान शिवनाथ चौहान 

श्रीमती दीपमाला नाथ जी, श्रीमती लक्ष्मी चौहान जी, श्रीमती मंजू नाथ जी, श्रीमति सुनीता नाथ जी, श्रीमति संतोषी नाथ जी, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक बंधुओं की बैठक में समाज के उत्थान के लिए कई निर्णय भी लिए गए। आयोजन समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया।

जय श्री गोरख 

योगी_नाथ_महासंघ राम_खिचड़ी_भंडारा