भाजपा नेता एवं समाजसेवी देवेंद्र योगी का जन्मदिन सेवा भाव के रूप में मनाया गया

 

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता एवं समाजसेवी देवेंद्र योगी का जन्मदिन संपूर्ण मध्य प्रदेश में सेवा भाव और सामाजिक कार्यों के साथ मनाया गया। इसी क्रम में भोपाल के जवाहर चौक पर गाड़िया लोहार समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजू राणा के नेतृत्व में जन्मदिन समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और जनकल्याण को समर्पित गतिविधियों के माध्यम से देवेंद्र योगी के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। आयोजन में अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से तिलक जोगी, अमरजीत सिंह छाबड़ा (पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा), संदीप श्रीवास (समाजसेवी), संतोष गाड़िया लोहार, गुलाब नट सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

सभी उपस्थितजनों ने देवेंद्र योगी के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।