ज्योतिष मठ संस्थान की संस्थापिका श्रीमती राम कुमारी गौतम जी का निधन, शोक की लहर
ज्योतिष मठ संस्थान की संस्थापिका श्रीमती राम कुमारी गौतम जी का निधन, शोक की लहर
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल।
ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल की संस्थापिका एवं प्रख्यात ज्योतिषाचार्य श्रीमती राम कुमारी गौतम जी (उम्र 92 वर्ष) का आज प्रातः 7:00 बजे करौंदे स्थित पालीवाल हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर में स्वर्गलोक गमन हो गया। उनके निधन से ज्योतिष जगत, शिष्यों एवं अनुयायियों में गहरा शोक व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती गौतम जी को ब्रेन हेमरेज के चलते अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों द्वारा अथक प्रयास किए गए, किंतु हेमरेज की तीव्रता अधिक होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
श्रीमती राम कुमारी गौतम जी ने अपना संपूर्ण जीवन ज्योतिष साधना और जनसेवा को समर्पित किया। वे विशेष रूप से हस्तरेखा विज्ञान की विशेषज्ञ थीं और उन्होंने अनेक शिष्यों को ज्योतिष का मार्गदर्शन प्रदान किया। वे ज्योतिष मठ संस्थान के संचालक पंडित विनोद गौतम जी की पूज्य माताजी थीं।
वे अपने पीछे तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं।
उनका अंतिम संस्कार 3 जनवरी को गृह ज्ञान ग्राम, श्याम डंडा, पन्ना में प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
