खजूरी कला रोड पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर समाजसेवी पहल, रेडियम लगाने से हादसों में आई कमी
खजूरी कला रोड पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर समाजसेवी पहल, रेडियम लगाने से हादसों में आई कमी
संतोष योगी की खबर
भोपाल।
खजूरी कला रोड पर बने डिवाइडर के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं। रात के समय डिवाइडर स्पष्ट दिखाई न देने से वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे थे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए कार्तिक ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर लखन चौहान ने सराहनीय और समाजहितैषी पहल की।
लखन चौहान द्वारा अपनी ओर से डिवाइडर पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात में भी डिवाइडर दूर से ही स्पष्ट दिखाई देने लगा। इस पहल के बाद क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी देखी गई है। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन के साथ-साथ समाज के जिम्मेदार लोग इसी तरह आगे आएं, तो सड़क सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकता है।
इस नेक और जनहितकारी कार्य के लिए लखन चौहान को क्षेत्रवासियों ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त
किया है।
