पेबल बे भवानी चौक में श्रमिक वर्ग को नियमित भोजन व वस्त्र वितरण, सराहनीय पहल

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल | बागसेवनिया।

पेबल बे भवानी चौक (बागसेवनिया) में वरिष्ठ जनों के सहयोग से अक्टूबर 2025 से निरंतर श्रमिक वर्ग एवं गरीब जरूरतमंदों को भोजन एवं कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह सेवा कार्य क्षेत्र में मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है।

इस सेवा अभियान के संयोजक श्री सुरेंद्र श्रीवास्तव हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद श्री महेश मालवीय को विशेष रूप से भोजन वितरण हेतु आमंत्रित किया गया। उन्होंने सेवा में सहभागिता करते हुए जरूरतमंदों को भोजन परोसा।

कल सायंकाल 5 बजे आयोजित सेवा कार्यक्रम में हलवा सहित भोजन वितरित किया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए इसे निरंतर जारी रखने की कामना की।