आंग्ल नववर्ष को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास, आनंदधाम में होगा विशेष आयोजन

 

भोपाल हेडलाइंस | संतोष योगी

 

भोपाल।

आंग्ल नववर्ष को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप आत्मसात करने के उद्देश्य से “साहित्य सागर परिवार” द्वारा एक विशेष सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आनंदधाम वरिष्ठ जन सेवा केंद्र के 25 वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर नववर्ष को आनंद और सेवा भाव के साथ मनाने के संकल्प के तहत किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम दिनांक 6 जनवरी 2026, मंगलवार को सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम स्थल आनंदधाम वरिष्ठ जनसेवा केंद्र, लिंक रोड नंबर-2, नूतन कॉलेज के पास, शिवाजी नगर, भोपाल रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान तीन घंटे की अवधि में भजन, मनोरंजन कार्यक्रम, साथ ही खेल एवं साइबर फ्रॉड से बचाव विषय पर उपयोगी व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन वरिष्ठजनों के अनुभवों से समाज को जोड़ने तथा नववर्ष को सकारात्मक संदेश के साथ प्रारंभ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

इस सुअवसर पर उपस्थितजनों को वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा साहित्य सागर परिवार की ओर से सभी आगंतुकों का स्वल्पाहार के लिए आमंत्रण भी रहेगा।

कार्यक्रम के निवेदक इंजीनियर अमलराज जैन (सेवानिवृत्त, लोक निर्माण विभाग, म.प्र. शासन) हैं। आयोजन को लेकर साहित्य, संस्कृति एवं समाजसेवा से जुड़े लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

साहित्य सागर परिवार ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

संपर्क हेतु फोन नंबर: 9425302479