मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवॉर्ड 2026 का आयोजन 11–12 जनवरी को

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवॉर्ड 2026 का आयोजन 11 एवं 12 जनवरी 2026 को रवींद्र भवन, भोपाल में किया जाएगा। यह आयोजन राज्य में स्टार्टअप संस्कृति, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

समिट के दौरान स्टार्टअप इकाइयों को Entrepreneur in Residence (EIR) योजना के अंतर्गत सहायता राशि का वितरण, स्टार्टअप अवॉर्ड प्रदान किए जाने के साथ-साथ स्टार्टअप एग्जीबिशन का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत पात्र स्टार्टअप इकाइयों को ऋण (लोन) का वितरण भी किया जाएगा।

समिट में सहभागिता एवं समस्त गतिविधियों के लिए पंजीकरण राज्य शासन के पोर्टल

https://startup.mp.gov.in पर किया जा सकता है।

स्टार्टअप इकाइयों को योजनाओं, गतिविधियों एवं पंजीकरण के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, भोपाल के अधिकारी/कर्मचारी 02 एवं 03 जनवरी 2026 को निम्न स्थानों पर उपस्थित रहेंगे—

कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, भोपाल (गायत्री मंदिर के सामने, नर्मदापुरम रोड)

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (GIA), भोपाल

स्मार्ट सिटी बिल्डिंग (BHEL स्पोर्ट्स क्लब एवं गोविंदपुरा थाना के पास), भोपाल

जिले की समस्त स्टार्टअप इकाइयों, नवोदित उद्यमियों एवं इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों में संबंधित स्थलों पर उपस्थित होकर पंजीकरण/आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें और मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवॉर्ड 2026 का अधिकतम लाभ उठाएं।