परशुराम कल्याण बोर्ड एवं वैदिक ब्राह्मण युवा खेल कल्याण समिति द्वारा महर्षि मैत्री क्रिकेट श्रृंखला पर पत्रकार वार्ता आयोजित विजेता टीम को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री करेंगे सम्मानित
परशुराम कल्याण बोर्ड एवं वैदिक ब्राह्मण युवा खेल कल्याण समिति द्वारा महर्षि मैत्री क्रिकेट श्रृंखला पर पत्रकार वार्ता आयोजित विजेता टीम को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री करेंगे सम्मानित
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।
परशुराम कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में आयोजित होने जा रही महर्षि मैत्री क्रिकेट श्रृंखला को लेकर आज बोर्ड कार्यालय में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया जी ने संबोधित किया।
पत्रकार वार्ता में पंडित विष्णु राजोरिया जी ने बताया कि यह अनूठी क्रिकेट श्रृंखला 6 से 9 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें खिलाड़ी धोती-कुर्ता में मैदान पर उतरेंगे तथा मैच की संस्कृत भाषा में कमेंट्री की जाएगी। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीम को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य संत श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान खिलाड़ियों के लिए विशेष गौरव का विषय होगा।
पंडित विष्णु राजोरिया जी ने यह भी बताया कि पूज्य धीरेंद्र शास्त्री जी इस पूरे क्रिकेट आयोजन से प्रतिदिन ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहेंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। इससे खिलाड़ियों में विशेष ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार होगा।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹25,000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹15,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन में मध्यप्रदेश शासन के मंत्रीगण, विधायकगण, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग एवं सनातन संस्कृति से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक दुबे महा सचिव अवनीश शर्मा मीडिया प्रभारी सुनील उपाध्याय सह मीडिया प्रभारी अरुण पांडे अभिषेक भार्गवएवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने इस सांस्कृतिक खेल आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।प्रतियोगिता में शामिल टीमें:
इस प्रतियोगिता में कुल 27 टीमों ने सहभागिता की। सूची के अनुसार प्रतियोगिता में ब्राह्मण क्रिकेट क्लब भोपाल, परशुराम इलेवन भोपाल, महर्षि इलेवन विदिशा, सनातन क्रिकेट क्लब इंदौर, युवा ब्राह्मण इलेवन सीहोर, परशुराम स्पोर्ट्स क्लब रायसेन, विप्र समाज इलेवन सागर, ब्राह्मण टाइगर्स ग्वालियर, महाकाल इलेवन उज्जैन, सनातन युवा टीम जबलपुर, परशुराम इलेवन शाजापुर, विप्र एकता क्लब होशंगाबाद, ब्राह्मण योद्धा इलेवन विदिशा, महर्षि मित्र मंडल भोपाल, सनातन संस्कार इलेवन सीहोर, परशुराम युवा क्लब रायसेन सहित भाग ले रहे
