पाहनपाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: गहलोद परिवार द्वारा 15 वर्षों से प्रज्वलित है अखंड ज्योति

 

 

भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532

 

पाहनपाट। निमाड़ के सुप्रसिद्ध संत शिरोमणि सिंगाजी महाराज के प्रति अनन्य श्रद्धा और भक्ति का अनूठा उदाहरण ग्राम पाहनपाट में देखने को मिल रहा है। यहाँ के निवासी और गुरु सिंगाजी के अनन्य भक्त कोमल सिंह जी गहलोद एवं उनके परिवार द्वारा पिछले 15 वर्षों से निरंतर 24 घंटे अखंड ज्योति प्रज्वलित की जा रही है।

भक्तिमय माहौल में निकली निशान यात्रा

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरु सिंगाजी महाराज की कृपा से भव्य भंडारे और निशान यात्रा का आयोजन किया गया। ढोल-ताशों और जयकारों के साथ गुरु का निशान पूरे ग्राम पाहनपाट में भ्रमण कराया गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर निशान का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। यात्रा के पश्चात पूर्ण विधि-विधान के साथ गुरु सिंगाजी महाराज के मंदिर में निशान चढ़ाया गया।

गहलोद परिवार की अटूट आस्था

श्रद्धालुओं का मानना है कि कोमल सिंह जी गहलोद की यह भक्ति पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 15 वर्षों का यह कठिन संकल्प गुरु के प्रति उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

मां नर्मदा से सुख-समृद्धि की कामना

ग्राम वासियों और भक्तजनों ने मां नर्मदा और गुरु बाबा सिंगाजी से प्रार्थना की कि गहलोद परिवार की यह सेवा भक्ति सदैव बनी रहे और क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो।