सद्गुरु अनीश नाथ जी महाराज, लुधियाना की ओर से शुभकामना संदेश जारी

 

 

भोपाल हेडलाइंस | जिला ब्यूरो – संजय योगी

 

 

लुधियाना।

भगवान गुरु गोरखनाथ जी के पावन प्रकट उत्सव के शुभ अवसर पर सद्गुरु अनीश नाथ जी महाराज, लुधियाना की ओर से अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज को हार्दिक शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर सद्गुरु अनीश नाथ जी महाराज ने विश्व प्रसिद्ध लाला रामस्वरूप रामनारायण पंचांग, जबलपुर के संपादक पहलाद अग्रवाल जी द्वारा शिव अवतारी भगवान गुरु गोरखनाथ जी का दिव्य चित्र पंचांग में प्रकाशित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं साधुवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रकाशन नाथ परंपरा, योग साधना तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह शुभकामना संदेश अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज के प्रदेश महासचिव लेखराज जोगी एवं प्रदेश संगठन मंत्री विजय नाथ राठौड़ के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाया गया। सद्गुरु जी ने नाथ समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा समाजहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रकट कीं।