अपनी तनख्वा के एक लाख रुपयों से पूरी की घोषणा, जनसेवा की मिसाल बने विधायक अभिजीत शाह
अपनी तनख्वा के एक लाख रुपयों से पूरी की घोषणा, जनसेवा की मिसाल बने विधायक अभिजीत शाह
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर
टिमरनी।जहां बीते 15–20 वर्षों में जनप्रतिनिधियों पर अपने स्वार्थ साधने के आरोप लगते रहे हैं, वहीं टिमरनी विधायक कुंवर अभिजीत शाह ने एक सच्चे जनप्रतिनिधि होने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। विधायक अभिजीत शाह ने अपनी विधायक तनख्वा से एक लाख रुपये की राशि देकर पूर्व में की गई घोषणा को पूरा कर दिखाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मालेगांव में ग्रामीणों की सुविधा के लिए छत चबूतरा निर्माण हेतु विधायक कुंवर अभिजीत शाह द्वारा 1 लाख रुपये नगद ग्रामीणों को प्रदान किए गए। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य जनता की सेवा और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करना है।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक के इस सराहनीय कदम की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में जब नेता वादों से मुकर जाते हैं, ऐसे में अपनी निजी तनख्वा से राशि देकर घोषणा पूरी करना अत्यंत प्रेरणादायक है।
ग्रामीणों ने विधायक अभिजीत शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह कदम जनप्रतिनिधियों के लिए एक आदर्श उदाहरण है।
