इंदौर | गजासीन शनिधाम का 15वां स्थापना महोत्सव 15 से 17 जनवरी तक, धार्मिक व सेवा कार्यों की भव्य श्रृंखला
गजासीन शनिधाम का 15वां स्थापना महोत्सव 15 से 17 जनवरी तक, धार्मिक व सेवा कार्यों की भव्य श्रृंखला
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर
इंदौर स्थित श्री गजासीन शनिधाम, उषा नगर मंदिर में 15वां स्थापना महोत्सव 15, 16 एवं 17 जनवरी 2026 को श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। 15 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ परम पूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर) के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन से होगा। 16 जनवरी, शुक्रवार को प्रातः 5 बजे से शनि अभिषेक एवं अखंड मंत्र जाप, प्रातः 8 से 11 बजे तक पंचकुंडी शनि शांति यज्ञ, संध्या 5 बजे पुष्प बंगला व 56 भोग दर्शन, संध्या 7 बजे पालकी यात्रा तथा रात्रि 8 बजे से इंदौर गौरव सम्मान एवं कवि सम्मेलन आयोजित होगा। 17 जनवरी, शनिवार को प्रातः 8 से 11 बजे शनि शांति यज्ञ, सुबह 9 से 12 बजे तक आयुष निर्माता संघ द्वारा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर एवं औषधि वितरण, दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति, आरती, संत समागम व प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी दिन 251 ध्वजाओं का पूजन कर वितरण, 1008 शनि लक्ष्मी प्रदायक यंत्रों का सिद्ध कर निःशुल्क वितरण तथा तुलसी पौधों का वितरण भी होगा। संध्या 7 बजे से देर रात्रि तक परम पूज्य डॉ. दादू महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 10 जनवरी 2026, शनिवार को संध्या 6 बजे से हड्डी रोगियों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सोंगरा स्पाइन एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर, देवास के सहयोग से किया जाएगा। आयोजन श्री गजासीन शनिधाम आयोजन समिति, इंदौर द्वारा किया जा रहा है।
