भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक में अतिथि रूप में शामिल हुए जगदीश मीणा

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

भोपाल।रविंद्र भवन में भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन स्मरण में एक भव्य रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्व मीणा समाज के अध्यक्ष श्री जगदीश मीणा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेश और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

मंत्री विश्वास सारंग व विधायक भगवान दास सबनानी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग एवं विधायक भगवान दास सबनानी लीलेंद्र मारण द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक, संतजन, मातृशक्ति एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संपूर्ण वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

वक्ताओं ने भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को सनातन आस्था, अखंडता और धर्म की चेतना का प्रतीक बताया तथा ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला बताया। कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।