सर्दी के मौसम में कान, गला और जुकाम से बचाव जरूरी — डॉ. राजीव श्रीवास्तव
सर्दी के मौसम में कान, गला और जुकाम से बचाव जरूरी — डॉ. राजीव श्रीवास्तव
संतोष योगी की खबर
9993268143
भोपाल।
रातीबड़ स्थित राजीव क्लीनिक के संचालक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने सर्दियों के मौसम में तेजी से बढ़ रही मौसमी बीमारियों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि ठंड के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ-साथ कान और गले से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं।
डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार सर्दियों में गर्म कपड़े पहनना और कानों को ढककर रखना बेहद आवश्यक है, क्योंकि ठंडी हवा सीधे कानों को प्रभावित कर संक्रमण का कारण बन सकती है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
उन्होंने सलाह दी कि सुबह और शाम ठंडी हवा में बाहर निकलते समय टोपी, मफलर या कान ढकने वाले गर्म वस्त्रों का उपयोग करें तथा ठंडे पानी के सेवन और संपर्क से बचें। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और समय पर चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।
डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने आमजन से अपील की कि वे मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या अपनाएं, संतुलित आहार लें और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, ताकि सर्दियों में होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सके।
