अन्न त्यागी महर्षि गुरु गोकुलदास जी महाराज का 119वां जन्मोत्सव 6 जनवरी को, भव्य चल-समारोह व कलश यात्रा का आयोजन

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल।अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति के तत्वावधान में अन्न त्यागी महर्षि गुरु गोकुलदास जी महाराज का 119वां जन्मोत्सव समारोह बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के राष्ट्रीय सचिव एवं मीडिया प्रभारी श्री रमेशचन्द्र राही ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 6 जनवरी 2026, मंगलवार को भव्य चल-समारोह एवं कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

यह चल-समारोह दोपहर 1 बजे 50 क्वार्टर से प्रारंभ होकर 40 क्वार्टर, 60 क्वार्टर होते हुए त्रिवेणी मैदान, बी-सेक्टर, पिपलानी भोपाल में संपन्न होगा। यात्रा में बैंड, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ समाजजन उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

त्रिवेणी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय पी.सी. शर्मा जी (पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश शासन) एवं मुख्य अतिथि माननीय श्री फूलसिंह बरैया जी (विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, म.प्र. कांग्रेस कमेटी) रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के.डी. राही करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में श्री सलीम अहमद (वरिष्ठ समाजसेवी), श्री रविन्द्र साहू (पूर्व प्रत्याशी, गोविन्दपुरा विधानसभा), श्री जीतराज राजपूत (पार्षद), श्री टी.आर. गेहलोत (ब्लॉक अध्यक्ष, पिपलानी), श्री दीपक गुप्ता (श्रमिक नेता, भेल) सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

मंचीय कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें श्री श्रीपत राही भजन-कीर्तन मंडल द्वारा भक्ति-प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन में हजारों की संख्या में समाजजन, माताएं-बहनें एवं नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

श्री राही ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि कार्यक्रम का व्यापक कवरेज कर समाज हित एवं लोकहित में इस आयोजन को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें। उन्होंने समस्त समाजजनों एवं नागरिकों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।

(रमेशचन्द्र राही)

राष्ट्रीय सचिव एवं मीडिया प्रभारी

अखिल भरतीय बसोर समाज विकास समिति

मो.नं. 9630028113