तुलसी बस्ती भोपाल में विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल।

तुलसी बस्ती भोपाल के सकल हिंदू समाज द्वारा आगामी 11 जनवरी को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में आज तुलसी नगर स्थित अनंता स्कूल (जवाहर बाल भवन के सामने) सम्मेलन स्थल पर भूमि पूजन का भव्य कार्यक्रम सनातन परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेकंड स्टॉप स्थित देवी जी के मंदिर से रैली एवं पैदल प्रभात फेरी के साथ हुआ, जो अनंता स्कूल आयोजन स्थल तक पहुँची। वहाँ विधिवत भूमि पूजन कर स्थल को देवस्थल के रूप में प्रतिष्ठित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह यशवंत जी पिपली, जिला प्रचारक राजेश जी दांगी, महावीर नगर नगर कार्यवाह मथुरा प्रसाद राजपूत, आरोग्य भारती अखिल भारतीय कार्यालय के कार्यालय प्रमुख मिहिर जी, अनंता स्कूल के मुख्य विजय सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हिंदू आयोजन समिति तुलसी बस्ती के संयोजक डॉ. रामदीन त्यागी, सहसंयोजक एन.के. जैन, मातृशक्ति सहसंयोजक डॉ. ब्रिज त्रिपाठी दीदी, प्रबंध व्यवस्था प्रमुख सोनू पालीवाल, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय पार्षद ब्रिजुला सचान दीदी, देवहरी सचान जी, भरत तोमर, मोहन पाल, विनोद गुप्ता, शिवनाथ, अभिषेक बघेल, किरण तिवारी दीदी, तृप्ति भारद्वाज दीदी, केशव, शांतनु पॉल, राधेश्याम शर्मा, हेमंत सेन, संस्कार भारती कार्यालय प्रभारी अमन, सुमित मालवीय, रवि सेन सहित लगभग 40 मातृशक्तियाँ एवं 50 से अधिक हिंदू समाज के बंधु उपस्थित रहे।

जिला कार्यवाह यशवंत जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के भूमि पूजन के माध्यम से भगवान को विधिवत आमंत्रित किया गया है। अब सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के हर घर तक जाकर आमंत्रण पत्र पहुँचाएँ और समाज को एकजुट कर 11 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह करें।

कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक चेतना, संगठन और उत्साह का वातावरण निर्मित किया।