रहटगाँव, टिमरनी और हरदा के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में लहराया तिनका संस्था का परचम

 

टिमरनी / सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532

 

इंदौर पब्लिक स्कूल, इंदौर में 4 जनवरी 2026 को आयोजित ऑल इंडिया इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में तिनका सामाजिक संस्था से जुड़े ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में रहटगाँव से जतिन राजगिरे एवं आयुष प्रजापति, टिमरनी से मोहित नागर तथा हरदा से खुशबू पारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

वहीं हरदा के राज गोहर, दक्ष बारी, योगेश्वरी झिनझोरे एवं आयुष देवड़ा ने रजत पदक, जबकि टिमरनी के शोहम चंद्राकर एवं हरदा के यथार्थ गननोरे ने कांस्य पदक प्राप्त कर संस्था की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सिहान रितेश तिवारी को खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं खिलाड़ियों के निरंतर मार्गदर्शन हेतु मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के आयोजक महेश कुशवाह, जो कि शॉटोकान चिड़ोकन कराटे-डो फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के महासचिव हैं, द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को कराटे टी-शर्ट तथा कोच को ट्रैकसूट प्रदान किए गए।

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण अंचलों के बच्चों को खेलों से जोड़कर उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना तिनका सामाजिक संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। संस्था भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।