दैनिक ‘करारा जवाब’ कैलेंडर 2026 का विमोचन मंत्री एवं विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने किया प्रधान संपादक रुपेश कुमार पाटिल बोले—सत्य और सच्चाई आधारित खबरें ही ‘करारा जवाब’ की पहचान
दैनिक ‘करारा जवाब’ कैलेंडर 2026 का विमोचन मंत्री एवं विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने किया प्रधान संपादक रुपेश कुमार पाटिल बोले—सत्य और सच्चाई आधारित खबरें ही ‘करारा जवाब’ की पहचान
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। दैनिक करारा जवाब के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन मंत्री एवं विधायक श्रीमती कृष्णा गौर के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विगत 16 वर्षों से निरंतर प्रकाशित दैनिक करारा जवाब ने मध्य प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित कर लोकतंत्र को सशक्त किया है।
कार्यक्रम में दैनिक करारा जवाब के प्रधान संपादक रुपेश कुमार पाटिल ने कहा कि अखबार पूर्ण रूप से सत्य पर आधारित खबरों का ही प्रकाशन करता है तथा सच्चाई को निर्भीकता के साथ शासन-प्रशासन के समक्ष रखता रहा है।
विमोचन समारोह में अखबार के कार्यकर्ता, पत्रकारगण तथा एवं सुरेंद्र घोंटे , पार्षद बी शक्ति राव, संजय शिवनानी , अशोक महाले धर्मेंद्र भाई , नवीन गुर्जर, ,भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
