कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में हरदा निवासी निर्मला बाई ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर अपने पति की मृत्यु पर अंत्येष्टी सहायता व सम्बल कार्ड की राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। हरदा निवासी बिजलीबाई ने पट्टे पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने की शिकायत की, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में ग्राम छीरपुरा निवासी कान्ताप्रसाद ने आवेदन देकर अपने मकान पर जाने आने के लिये रास्ते की मांग की, जिस पर तहसीलदार रहटगांव को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई में भोलू सैनी निवासी खिरकिया ने कचरा वाहन रिपेयरिंग की राशि का भुगतान न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरकिया को प्रकरण की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम बैड़ी निवासी बलराम शर्मा व राहुल जाट ने सोयाबीन फसल की राहत राशि न मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।
