अन्न त्यागी महर्षि गुरु गोकुलदास जी महाराज का 119वां जन्मोत्सव समारोह भव्य रूप से संपन्न
अन्न त्यागी महर्षि गुरु गोकुलदास जी महाराज का 119वां जन्मोत्सव समारोह भव्य रूप से संपन्न
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।
अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति के तत्वावधान में अन्न त्यागी महर्षि गुरु गोकुलदास जी महाराज का 119वां जन्मोत्सव समारोह मंगलवार 06 जनवरी 2026 को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय फूलसिंह बरैया विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष म.प्र. कांग्रेस कमेटी तथा उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय पी.सी. शर्मा पूर्व मंत्री, म.प्र. शासन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता के.डी. राही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की।
समिति के राष्ट्रीय सचिव एवं मीडिया प्रभारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दोपहर 1 बजे 50 क्वार्टर से 40 क्वार्टर, 60 क्वार्टर होते हुए त्रिवेणी मैदान बी-सेक्टर पिपलानी भोपाल तक भव्य चल समारोह एवं कलश यात्रा निकाली गई। इसमें समाज की महिलाओं एवं पुरुषों सहित हजारों की संख्या में लोग डीजे, बैंड, ढोल, घोड़ा-बग्गी के साथ शामिल हुए।
त्रिवेणी मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर महर्षि गुरु गोकुलदास जी महाराज, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं राजा वेणु के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
विशिष्ट अतिथियों में श्री सलीम अहमद (वरिष्ठ समाजसेवी), श्री रविन्द्र साहू (पूर्व प्रत्याशी गोविंदपुरा), श्री जीतराज राजपूत (पार्षद), टी.आर. गेहलोत (ब्लॉक अध्यक्ष पिपलानी), श्री दीपक गुप्ता (श्रमिक नेता भेल) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों में विजय कुमार कोण्डेलकर (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष), रामपाल धौंसेले (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आयोजन समिति अध्यक्ष), बी.डी. शुक्लवारे (राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष), नैनसिंह बमनेले (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी म.प्र.), रामप्रकाश बंशकार, नाथूराम हथेले, रमेश गोतेले, केशर समसेरिया, के.एल. सिरमोरिया (सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), उदय कुमार महोबिया (म.प्र. अध्यक्ष) शामिल रहे।
साथ ही राजू बिछोले (राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्षद), मेवालाल कनर्जी, कामता प्रसाद बंसल, शिवलाल मकोरिया, राकेश चोटाला, हरप्रसाद कुरे, रवि वर्मा (राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता म.प्र. कांग्रेस कमेटी), गणेश प्रसाद गौतेल, प्रमोद शुक्रवारे (राष्ट्रीय महासचिव), जगदीश शुक्रवारे (राष्ट्रीय सचिव) एवं अशोक समसेरिया (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महिला जनप्रतिनिधियों में श्रीमती अनीता मेवालाल कनर्जी (पार्षद वार्ड 11), श्रीमती अनीता प्रमोद शुक्रवारे (पार्षद वार्ड 59), श्रीमती संगीता सोहन राठी (सरपंच खैरी), श्रीमती ललिता रामपाल धौंसेले (पूर्व पार्षद व पूर्व एमआईसी), श्रीमती प्रेम कोण्डेलकर, श्रीमती निशा राही, श्रीमती मन्नू शुक्लवारे एवं श्रीमती प्रमिला नैनसिंह बमनेले उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में श्री श्रीपत राही भजन कीर्तन मंडल द्वारा भजन प्रस्तुति दी गई। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
