एम.एल.बी. कॉलेज में कम्यूनल हारमोनी एवं राष्ट्रीय एकता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल।

ऑल इंडिया वीमेंस कॉन्फ्रेंस (AIWC) भोपाल ब्रांच द्वारा कम्यूनल हारमोनी एंड नेशनल इंटिग्रेशन विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 06 जनवरी 2026 को एम.एल.बी. कॉलेज, भोपाल में किया गया। कार्यक्रम संस्था की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. डी.पी. सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती आरती शर्मा ने कॉलेज की बालिकाओं को संबोधित करते हुए साम्प्रदायिक एकता, राष्ट्रीय सद्भावना, जाति-धर्म से ऊपर उठकर आपसी सम्मान, संस्कृति की समझ एवं सामाजिक समरसता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को एक-दूसरे के प्रति आदर, सहयोग एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बताया गया कि ऑल इंडिया वीमेंस कॉन्फ्रेंस विगत 40 वर्षों से महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था झुग्गी बस्तियों, आंगनवाड़ियों, स्कूलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बच्चों एवं महिलाओं के लिए जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है।

कार्यक्रम में एआईडब्ल्यूस की पदाधिकारी एवं सदस्यगण—अध्यक्ष श्रीमती डॉ. डी.पी. सिंह, सचिव श्रीमती मधु सरन, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा हुक्कु, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती प्रकाश खनूजा, श्रीमती आशा सक्सेना, श्रीमती डेजीरानी जैन, श्रीमती सीमा सरन, श्रीमती सुनिता पटेल, श्रीमती भावना श्रीवास्तव, श्रीमती अर्चना रस्तोगी, श्रीमती रीता तुली एवं श्रीमती मंजुषा बारी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवा वर्ग में सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता एवं मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।