नाथ समाज रत्न श्री सिद्ध नाथ बाबा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित
नाथ समाज रत्न श्री सिद्ध नाथ बाबा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित
भोपाल हेडलाइंस | जिला ब्यूरो – संजय योगी
हरदा।
नाथ समाज के गौरव, समाज रत्न श्री सिद्ध नाथ बाबा के 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर समाज एवं परिवारजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के लोगों ने बाबा का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सत्यनारायण राठौर, मनोहर परमार, सत्यनारायण माली, गणेश गहलोत, शेखर कदम, राजकुमार राठौर, सुनील योगी (देवास), विष्णु रावल एवं कृष्ण रावल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने बाबा को शतायु होने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्री सिद्ध नाथ बाबा के दीर्घायु जीवन, आध्यात्मिक साधना एवं समाज के प्रति उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया। समारोह का वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण रहा। समाजजनों ने बाबा के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
