भोपाल के बरखेड़ा पठानी में पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे रविंद्र साहू ‘झूमर वाला
भोपाल के बरखेड़ा पठानी में पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे रविंद्र साहू ‘झूमर वाला
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ा पठानी स्थित पानी की टंकी का निरीक्षण कांग्रेस नेता रविंद्र साहू ‘झूमर वाला’ द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पानी सप्लाई स्थल पर गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिससे स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है।
निरीक्षण में पाया गया कि टंकी परिसर में गंदगी फैली हुई है, वहां शराबियों का जमावड़ा बना रहता है तथा पानी की टंकी के अंदर भी गंदगी मौजूद है। इसी टंकी से क्षेत्र के हजारों लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जो सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ है।
रविंद्र साहू ने कहा कि स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का मूल अधिकार है। यदि जल स्रोत ही दूषित होंगे तो गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल प्रभाव से टंकी और परिसर की सफाई कराई जाए, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “पानी जीवन है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती।” यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।
