सेवा के संकल्प ने ठंड को दी मात: ग्राम टांडा में CBOA भोपाल का कंबल वितरण अभियान
सेवा के संकल्प ने ठंड को दी मात: ग्राम टांडा में CBOA भोपाल का कंबल वितरण अभियान
संतोष योगी की खबर 99932 68143
सेवा जब संकल्प बन जाए, तो हर मौसम में ठंड भी हार मान लेती है।
कैनपाल के बैनर तले,
केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के
महासचिव आदरणीय श्री के. रवि कुमार जी के मार्गदर्शन
एवं
CBOA के वाइस प्रेसिडेंट आदरणीय श्री के. के. त्रिपाठी जी के नेतृत्व में
CBOA के समर्पित अधिकारियों द्वारा
ग्राम टांडा और सेहत गढ़ में कंबल वितरण का पुनीत कार्य संपन्न हुआ।
कड़कड़ाती ठंड, घना कोहरा और रात का सन्नाटा भी
उस जज़्बे को रोक न सका,
जहाँ CBOA की महिला शक्ति ने कदम से कदम मिलाकर
मानवता की इस अलख को और मजबूत किया।
यह केवल कंबल वितरण नहीं था,
यह संवेदनाओं की गर्माहट थी,
जो समाज के हर जरूरत मंद तक पहुँचती है।
CBOA का यह प्रयास यह सिखाता है कि
जब नेतृत्व सही हो और इरादे नेक हों,
तो सेवा केवल कार्य नहीं, एक प्रेरणा बन जाती है।
इस मानव कल्याण कार्य में ग्राम टांडा की लक्ष्मी मैडम, CBOA की महिला शक्ति से प्रियंका शर्मा आयुषी मालवीय, परिणीता केसरी, रवीनामिश्रा, कमलेश नामदेव,पुष्कर पाण्डे, अमित अग्रवाल, पीयूष शर्मा, संकेत साहू, सुरेन्द्र राजपूत तथा मनीष चतुर्वेदी उपस्थित थे।
