आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की थीम पर महिलाओं द्वारा विंटर फेयर का सफल आयोजन
आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की थीम पर महिलाओं द्वारा विंटर फेयर का सफल आयोजन
संतोष योगी की खबर 99932 68143
नई दिल्ली | विशेष संवाददाता
आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के विजन को साकार करने के उद्देश्य से हैप्पीनेस बैंक, हज़रत निज़ामुद्दीन समिति एवं JIH महिला विभाग के सहयोग से गर्ल्स ऑर्गनाइजेशन (GIO) द्वारा Winter Fair 2026 का भव्य आयोजन 6 जनवरी को हज़रत निज़ामुद्दीन समिति ऑफिस ग्राउंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन सुश्री राफिया सुल्तान (मेंटोर GIO) के संरक्षण में किया गया।
मेले की थीम आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पर आधारित रही, जिसमें सभी धर्मों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने-अपने स्टॉल लगाए। इस अवसर पर महिलाओं को स्वरोज़गार के अवसर मिले, वहीं युवाओं और बच्चों के लिए मनोरंजन, खेल-कूद, विभिन्न प्रतियोगिताएं और प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन आकर्षण का केंद्र रहे।
फेयर में फूड स्टॉल, कपड़े, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, जूट क्राफ्ट एवं बुक स्टॉल्स की विविधता देखने को मिली। सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक मेले में लोगों की निरंतर आवाजाही बनी रही। मेहंदी, कैलिग्राफी, टग ऑफ वॉर, तराना, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुरस्कार जीते।
मेले के दौरान छोटे कारीगरों ने अपने हाथों से बने उत्पाद—जैसे ऊनी कपड़े और हस्तशिल्प—आम जनमानस तक पहुँचाए, जिससे स्थानीय उत्पादों को नया बाज़ार मिला। इस तरह के आयोजनों से छोटे स्तर पर रोज़गार सृजन को भी बढ़ावा मिला। आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक मेल-जोल को बढ़ावा देना तथा आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना भी रहा।
इस सफल आयोजन में हज़रत निज़ामुद्दीन सोसाइटी के प्रेसिडेंट शाहिद अली, समी ख़ान, अख़लाक अहमद (ब्रांड एंबेसडर SBA) एवं श्रीमती अतिया का विशेष सहयोग रहा।
