जैन समाज चुनाव में सरगर्मियां तेज, पंकज जैन अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार
जैन समाज चुनाव में सरगर्मियां तेज, पंकज जैन अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल।जैन समाज के आगामी चुनाव को लेकर समाज में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाई पंकज जैन (सुपारी) अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में मजबूती से उभरकर सामने आए हैं। समाज के विभिन्न वर्गों से उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे चुनावी माहौल और भी रोचक होता जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पंकज जैन समाज सेवा, संगठनात्मक अनुभव और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच के कारण समाजजनों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। उनके समर्थन में वरिष्ठजनों, युवाओं और महिला वर्ग की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
समाज के कई गणमान्य लोगों का कहना है कि पंकज जैन के नेतृत्व में जैन समाज और अधिक संगठित होकर सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा देगा। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही समर्थन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
कुल मिलाकर जैन समाज के इस चुनाव में पंकज जैन (सुपारी) अध्यक्ष पद के लिए एक मजबूत और सर्वमान्य प्रत्याशी के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं।
