4000 किलोमीटर साइकिल यात्रा कर भोपाल पहुंचे भारत भूषण तिवारी शीला एड मेकर के संचालक अजय अग्रवाल ने किया पुष्पमाला एवं श्रीफल से सम्मान
4000 किलोमीटर साइकिल यात्रा कर भोपाल पहुंचे भारत भूषण तिवारी
शीला एड मेकर के संचालक अजय अग्रवाल ने किया पुष्पमाला एवं श्रीफल से सम्मान
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। रीवा जिले से बरौला सीहोर टोला तक लगभग 4000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले भारत भूषण तिवारी भोपाल पहुंचे। भोपाल आगमन पर शीला एड मेकर के संचालक अजय अग्रवाल ने उन्हें पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
भारत भूषण तिवारी ने बताया कि उनकी इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जन-जागरण करना तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए समाज में चेतना फैलाना है। यह यात्रा मथुरा, वृंदावन, प्रयागराज सहित अनेक प्रमुख धार्मिक स्थलों से होकर गुजर रही है और अंत में रीवा पहुंचकर इसका समापन होगा।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा आस्था, संस्कृति और राष्ट्र चेतना का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
