भोपाल आबकारी विभाग ने पुलिस विभाग के तकनीकी सहयोग से फरार आरोपियों को धर दबौचा
भोपाल आबकारी विभाग ने पुलिस विभाग के तकनीकी सहयोग से फरार आरोपियों को धर दबौचा
संतोष योगी की खबर 99932 68143
आबकारी आयुक्त श्री अभिजीत अग्रवाल ,कलेक्टर भोपाल
*श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह * के निर्देशन पर सहायक आबकारी आयुक्त *श्री वीरेंद्र धाकड़ * के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री अभिनव चौकसे के विशेष सहयोग से भोपाल जिले के नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री रामगोपाल भदौरिया के नेतृत्व में भोपाल जिले के आबकारी विभाग की टीम द्वारा फरार आरोपी राहुल यादव की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आज दिनांक 07.01.26 को आबकारी विभाग के अपराध क्रमांक 414 /25 धारा 34(1)(क),(2) में फरार आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राहुल यादव 21.11.25 को दर्ज आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),(2) के तहत् दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी था। उक्त प्रकरण में आबकारी विभाग द्वारा हाई ब्रांड विदेशी मदिरा की कुल 97 पेटिया जिसमे ब्लेंडर्स प्राइड , ग्लेन लिविट ,ब्लैक लेबल, रेडलबेल , जेम्सन, रणथम्भौर, जेगरमास्टर ,सिग्नेचर, ऐब्सल्यूट वोदका , आइकोनिक, ग्रे गूस, बकार्डी ,रॉयल चैलेंज , हंड्रेड पाईपर, ब्लैक डॉग , इम्पीरियल ब्लू , ब्लैक एंड व्हाइट, आलसीज़न, ओल्ड मंक , बैक बेंचर, मैजिक मूमेंट, ऑफ़िसर च्वाइस , ब्लेंडर प्राईड, मैकडॉवेल ,मार्क प्यूरिटी आदि ब्रांड जप्त किये गए थे। उक्त मदिरा का कुल अनुमानित मूल्य 2060000/-( बीस लाख साठ हज़ार ) लाख है मौके पर आरोपिया गायत्री यादव को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),(2) के तहत् प्रकरण कायम कर विवेचना मैं लिया गया था इसी प्रकरण में एक अन्य आरोपी राहुल यादव की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में आबकारी विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा प्रदान की गई तकनीकी सहायता के आधार पर आबकारी विभाग द्वारा विशेष टीम बनाकर सटीक कार्यवाही कर भानपुर क्षेत्र की प्रधानमंत्री आवास की मल्टी से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। कार्यवाही के दौरान कमलानगर थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 533/19.11.25 धारा 34(1)(क),(2 )के प्रकरण में फरार आरोपी श्री लाल सिंह पटेल को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सुयश फौजदार ,श्री विवेक सक्सेना ,श्री संदीप द्विवेदी, श्री मनोज दुबे श्रीमती प्रीति शैलेंद्र ,श्री सुरेंद्र देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक नीरज दुबे, श्रीमती स्वाति बघेल एवं पुलिस विभाग से श्री मोहन सिंह ने तकनीकी सहयोग दिया।
