निषादवंशीय समाज का सर्वगौत्रिय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 11 को मानस भवन में
निषादवंशीय समाज का सर्वगौत्रिय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 11 को मानस भवन में
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल / निषादवंशीय समाज का सर्वगौत्रिय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 11 जनवरी को पालीटेक्निक चौराह स्थित मानस भवन में दोपहर 11.00 बजे से प्रारंभ होगा। सम्मेलन में प्रदेश के समस्त जिलों से समाज के सभी घटक माझी, कीर, कहार, केवट, कश्यप, निषाद, ढीमर, भोई, रायकवार, बाथम, सोंधिया, बर्मन, नोरिया, मंसोरिया, मेवाडे, संतोरे, कर्णधार, आदि के विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके अभिभावक शामिल होंगे। समिति की और से पंजीकृत युवक-युवतियों को बहुरंगीय परिचय पत्रिका निःशुल्क वितरित की जाएगी।
समिति के अध्यक्ष सुभाष रायकवार ने बताया कि साल 2025 में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं मे सबसे टॉप करने वाले दो बच्चों को 11-11 हजार रूपए की नकद राशि से स्व. किशोरीलाल रायकवार स्व. श्रीमती भगवती देवी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा तथा समाज के अंर्तराष्टीय, राष्ट्रीय खिलाडियों को भगवान निषादराज केवटराज गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन समिति के महामंत्री मुकेश केवट, अनिल रायकवार, अनिल कश्यप, संजय माझी, घनश्याम रायकवार, कमलेश खरे, जमुना प्रसाद सोंधिया, सोहनलाल सोंधिया, सीताराम बाथम, रामसेवक कर्णधार, शांता रायकवार, ममता रायकवार, संतोष नोरिया, वीर सिंह रायकवार, रामस्वरूप रायकवार, चंदन बाथम, मुन्नालाल सोंधिया, वीणा सोंधिया, टीना रायकवार, निशा केवट, शिवनारायण केवट, खेमचंद केवट, संतोष रायकवार, सपना रायकवार, सत्यनारायण वर्मन ने समाज के सभी स्वजातिय भाईयों, बहनों एवं युवा साथियों से बडी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
