10 करोड़ 11 लाख शिवलिंग निर्माण का विराट संकल्प, भोपाल में सनातन जागृति अभियान का भव्य आयोजन
10 करोड़ 11 लाख शिवलिंग निर्माण का विराट संकल्प, भोपाल में सनातन जागृति अभियान का भव्य आयोजन
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।
सनातन जागृति अभियान के अंतर्गत भगवान शिव की आराधना को समर्पित 10 करोड़ 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण का विराट संकल्प भोपाल में लिया गया है। यह विशाल धार्मिक आयोजन हरि धाम, खजूरी रोड, पिपलानी, भेल, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार यह पावन अनुष्ठान 20 जनवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक निरंतर चलेगा, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण एवं पूजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार, शिव भक्ति का विस्तार एवं सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना है।
इस महाअभियान की आयोजक श्री हरि सेविका मुणालिनी सिंह सैंगर हैं, जिनके मार्गदर्शन में देशभर से श्रद्धालु एवं शिवभक्त बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन भंडारा प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है, जिससे भक्तों को प्रसाद प्राप्त होगा।
आयोजक मंडल ने समस्त शिवभक्तों, सनातन धर्म प्रेमियों एवं आमजन से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का आह्वान किया है।
संपर्क सूत्र: 7024726111, 9301126487
