फुटकर व्यापारी संघ ज़िला हरदा के सम्मानपूर्ण नेतृत्व में न्यू एकता क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का भव्य समापन 

 

 

भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 

 

 

 *सिराली* । न्यू एकता क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में फुटकर व्यापारी संघ ज़िला हरदा की प्रमुख भूमिका, सहभागिता एवं खिलाड़ियों के सम्मान को विशेष महत्व दिया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कमलापुर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल में प्रथम पुरस्कार विजेता टीम को ज़िला हरदा फुटकर व्यापारी संघ की ओर से शील्ड प्रदान की गई, जो संघ की खेल प्रोत्साहन नीति को दर्शाता है।

इसके पश्चात विजेता टीम को विधायक अभिजीत शाह द्वारा ₹25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

द्वितीय पुरस्कार गजानन 11 क्रिकेट क्लब, सिराली को प्राप्त हुआ, जिसे पार्षद हयात चाचा द्वारा ₹11,000 की राशि प्रदान की गई।

व्यक्तिगत पुरस्कार इस प्रकार रहे—

मैन ऑफ द सीरीज: विजय जी मंडलोई (गजानन क्रिकेट क्लब)

मैन ऑफ द मैच: पवन (कमलापुर टीम)

मैन ऑफ द टूर्नामेंट: शोएब लाल

बेस्ट ऑलराउंडर अवार्ड: सरल

सभी पुरस्कार विजेताओं को डिजिटल घड़ी एवं एयरपॉड्स भेंट किए गए, जो शाहरुख मोबाइल, सिराली द्वारा प्रदान किए गए।

इस अवसर पर फुटकर व्यापारी संघ ज़िला हरदा के

ज़िला अध्यक्ष शेख असलम के नेतृत्व में

ज़िला सचिव आशीष योगी,

ज़िला उपाध्यक्ष प्रथम महेंद्र मालवीय,

ज़िला उपाध्यक्ष द्वितीय दिनेश नामदेव,

ज़िला मीडिया प्रभारी शिवम सोनी,

पूर्व सरपंच रामकृष्ण जी छोड़,

साथ ही न्यू एकता क्रिकेट क्लब सिराली के अध्यक्ष आबिद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, खेलप्रेमी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने फुटकर व्यापारी संघ ज़िला हरदा का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर सहयोग देने की अपेक्षा जताई।