ग्राहक मिलन समारोह में निवेश व बचत योजनाओं की दी गई जानकारी

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

भोपाल मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित की हमीदिया रोड शाखा, भोपाल द्वारा ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 

मुख्यरूप से शाखा प्रबंधक अनिल शुक्ला एवं सहायक शामा

प्रबंधक मोहन सिंह मेहर सहित में बड़ी संख्या में बैंक के खाताधारक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य ग्राहकों से सीधा संवाद स्थापित करना, बैंक की सेवाओं व योजनाओं की जानकारी देना तथा बचत को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बचत माह विशेष (01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक) के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बैंक द्वारा एफ.डी. एवं आर.डी. पर 6.75 प्रतिशत तक आकर्षक ब्याज दर तथा वरिष्ठ नागरिकों को 1 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज की सुविधा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने सुरक्षित निवेश के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सहकारी बैंक ग्राहकों को भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह में उपस्थित ग्राहकों ने बैंक की पहल की सराहना की और योजनाओं में रुचि दिखाई। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि “सुरक्षित निवेश, उज्ज्वल भविष्य” के लक्ष्य को लेकर बैंक निरंतर कार्य कर रहा है। आयोजकों ने कहा कि ग्राहकों की उपस्थिति बैंक के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है इस अवसर पर बिहारी लाल पंथी,अनुप सिंह भावातार

हर गोविंद सहित खाता धारक उपस्थित थे