आंगनवाडी केन्द्र क्रं. 70 हरदाखुर्द में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

 

भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 

 

हरदा/ म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा शुक्रवार को आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक 70 वार्ड क्रं. 34 हरदाखुर्द में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चन्द्रशेखर राठौर ने उपस्थितजन को महिलाओं के अधिकार, बच्चों के अधिकार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, यौन उत्पीड़न, सालसा व नालसा की योजनाओं व पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह की जानकारी दी गई तथा नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 के बारे में जागरूक किया गया। इसके बाद बच्चों एवं बुजूर्गों को बिस्किट, गर्म कपड़े आदि का वितरण किया गया। शिविर में महिलाएं, बच्चें तथा पैरालीगल वॉलेंटियर्स ज्योति तिवारी, कंचन लुनिया उपस्थित रहे।