शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ की प्रबंध कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 15 जनवरी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय
शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ की प्रबंध कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 15 जनवरी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।
मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 9 जनवरी 2026 को सतपुड़ा भवन स्थित संभागीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान ने की।
बैठक में संघ से जुड़ी विभिन्न मांगों एवं कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख रूप से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने, आउटसोर्स प्रथा को बंद करने, वाहन चालकों की नियमित भर्ती करने, टैक्सी प्रथा समाप्त करने, शासकीय वाहनों का बीमा कराए जाने, वाहन चालकों को एक माह का अतिरिक्त वेतन दिए जाने तथा कार्यभारित सेवा के कर्मचारियों को 300 दिवस के अवकाश नगदीकरण का लाभ देने जैसी मांगों पर विचार किया गया।
इसके साथ ही संघ की आगामी महासमिति की बैठक को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 15 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे संघ के पदाधिकारी मंत्रालय के समक्ष एकत्रित होकर अपनी मांगों का ज्ञापन माननीय मुख्य सचिव महोदय को सौंपेंगे।
बैठक में अहमद अली, अनिल त्रिपाठी, कलीम अहमद, जयसिंह सोलंकी, इरफान अल्ताफ, जगदीश कुशवाहा, बिलाल मोहम्मद, नवल गोरे, रियाज खान, मुशीर भाई, हेमेंद्र विश्वकर्मा, अदनान अहमद, संजय, फहीम अहमद, मेहरबान जी, रियाज मोहम्मद सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
