मशहूर टीवी कलाकार सत्या तिवारी गौतम ने किया जन अधिकार बिल (JAB) का समर्थन

 

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

मुंबई। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक अनुपमा के मशहूर कलाकार सत्या तिवारी गौतम ने जनहित से जुड़े जन अधिकार बिल (JAB) का समर्थन किया है। यह बिल परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा जनता के अधिकारों और हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय गोठी एवं राष्ट्रीय सचिव सुधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की मांग है कि जन अधिकार बिल (JAB) को संसद में पारित किया जाए। इसके लिए पार्टी लगातार जनआंदोलन और संघर्ष कर रही है।

उन्होंने बताया कि जन अधिकार बिल को लेकर देशभर में भारत व्यवस्था परिवर्तन जन अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुंबई प्रवास के दौरान पार्टी प्रतिनिधियों ने कई फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की, जिन्होंने इस जनहितैषी बिल का समर्थन किया।

इस दौरान टीवी एवं फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार सत्या तिवारी गौतम से भी मुलाकात हुई, जहां उन्होंने जन अधिकार बिल (JAB) को जनता के हित में बताते हुए अपना पूर्ण समर्थन दिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि फिल्मी हस्तियों का समर्थन मिलने से जन अधिकार बिल को लेकर जनजागरूकता और जनसमर्थन को और मजबूती