समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ का नववर्ष मिलन समारोह एवं जिला स्तरीय बैठक आयोजित
समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ का नववर्ष मिलन समारोह एवं जिला स्तरीय बैठक आयोजित
संतोष योगी की खबर 99932 68143
मंदसौर। समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में मिलन समारोह एवं जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रविवार, 11 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से खिड़की माता मंदिर परिसर, महू-नीमच रोड, मंदसौर में संपन्न होगा।
आयोजन में संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति सादर आमंत्रित की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल जी मालवीय रहेंगे।
समारोह में संगठन के सभी पदाधिकारी, संभाग पदाधिकारी तथा जिले के संगठन से जुड़े पत्रकार साथी शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम के पश्चात सभी पत्रकार साथियों के लिए स्नेहभोज का भी आयोजन रखा गया है। आयोजकों ने सभी पत्रकारों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
