भोपाल में श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट अध्यक्ष पद का चुनाव 11 जनवरी को, आलोक जैन और पंकज जैन के बीच सीधा मुकाबला
भोपाल में श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट अध्यक्ष पद का चुनाव 11 जनवरी को, आलोक जैन और पंकज जैन के बीच सीधा मुकाबला
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।
राजधानी भोपाल में जैन समाज की प्रमुख संस्था श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रविवार 11 जनवरी को संपन्न होने जा रहे हैं। इस प्रतिष्ठित चुनाव में आलोक जैन पंचरत्न और पंकज जैन सुपारी के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है।
चुनाव से पहले प्रचार अभियान के तहत आलोक जैन पंचरत्न समाज के लोगों से लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। वे मतदाताओं से आत्मीयता से मिलते हुए प्रतीक प्रसाद भेंट कर रहे हैं, जिससे समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है। आलोक जैन प्रत्येक मतदाता से गले मिलकर जैन समाज के उत्थान, मंदिर-मठों के विकास और ट्रस्ट को पारदर्शी रूप से आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहे हैं।
आलोक जैन ने विशेष रूप से एमपी नगर में निर्माणाधीन जैन समाज के मंदिर को भव्य स्वरूप देने का वचन समाज को दिया है। उनका कहना है कि साधु-संतों के ज्ञान का प्रसार, धार्मिक स्थलों का संरक्षण और समाज की एकता उनकी प्राथमिकता रहेगी।
चुनाव को लेकर जैन समाज के 557 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और जनमानस का रुझान आलोक जैन पंचरत्न की ओर झुकता दिखाई दे रहा है।
आलोक जैन ने कहा कि वे यह चुनाव समाज के लिए लड़ रहे हैं और समाज हित के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर “एक नंबर” के बटन को दबाकर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएं।
उन्होंने कहा, “समाज का उत्थान, मंदिर-मठों का विकास और साधु-संतों के ज्ञान का सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। मैं समाज का बेटा और भाई बनकर आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।”
