*प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने घर-घर पहुंचकर बताई प्रदेश सरकार की योजनाएं*

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी ने शनिवार को अरेरा मंडल के ई 4 अरेरा कॉलोनी में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं से संवाद किया।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और युवा सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं, ताकि अपने मताधिकार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सकें।

इस अवसर पर अरेरा मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक पुरोहित, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री पयोज जोशी, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री सिद्धार्थ सोनवानी, श्री लेबनीश भाटी, श्री टीटू भाई, श्री संदीप गुहा सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

(राजेंद्र गुप्ता)

जिला मीडिया प्रभारी

9826056796