राष्ट्रीय संत आचार्य श्री कृपा शंकर जी महाराज के आशीर्वाद से धार्मिक आयोजन संपन्न

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल/चित्रकूट धाम।

राष्ट्रीय संत कथा व्यास आचार्य श्री कृपा शंकर जी महाराज, चित्रकूट धाम से पधारकर श्रद्धालुओं को अपना पावन आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक समरसता से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के संरक्षक माननीय श्री रामेश्वर शर्मा जी, विधायक हुजूर रहे। श्याम विजय वर्गी मुख यजमान के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संत गौ रक्षा उद्यान समिति के अध्यक्ष श्री राधे महाराज ने की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगेश वासवानी ने कार्यक्रम संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं भागवत कथा के संयोजक श्री अशोक सरपंच (भगवानिया) रहे। आयोजन में सतीश भगत जी, भूरा पारोचे, तरुण गौहर एवं ध्रुव नरवरे सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आचार्य श्री कृपा शंकर जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में धर्म, संस्कार और गौ रक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को सनातन मूल्यों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।