नापतौल विभाग अधिकारी कर्मचारियों के सम्मेलन का हुआ आयोजन.

भोजन में पर्यावरण की रक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का नहीं हुआ प्रयोग.

मध्य प्रदेश नापतौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी हुए शामिल.

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल मध्य प्रदेश नापतौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने जानकारी में बताया कि 10 जनवरी 2026 शनिवार को भोपाल मुख्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से मध्य प्रदेश नापतौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें नाप तौल विभाग में कार्यरत मध्य प्रदेश के समस्त जिलों से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए सम्मेलन में हुई सभा को समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी संरक्षक नसीमुद्दीन भारत भूषण वर्मा शिव शंकर ऊइके सुरेंद्र सिंह राजपूत आर के कछवाह श्रीमती दीपशिखा नागले श्रीमती मीना मंडल अर्पित जैन खुशी लाल रायकवार श्री रंजीत ढोके आकाश धनोरिया राजेंद्र खनाल आदि ने कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रकाश डाला सम्मेलन के प्रारंभ में विभाग के नियंत्रक श्री बृजेश सक्सेना,संयुक्त नियंत्रक श्री के एस चौहान एवं आए हुए अधिकारी एवं कर्मचारी नेतागण का स्वागत किया गया इस अवसर पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन अय्यर संरक्षक श्री शिव शंकर रजक महामंत्री श्री विजय रघुवंशी कर्मचारी नेता श्री आशुतोष शुक्ला श्री जयसिंह सोलंकी श्री आरिफ अली एवं विभाग में कार्यरत प्रदेश से पधारे हुए अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे साथ ही कर्मचारियों से संबंधित मांग पत्र सौंपा इस अवसर पर मध्य प्रदेश के समस्त अधिकारी निरीक्षक लिपिक समस्त चतुर्थ श्रेणी एवं आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हुए.*