प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली श्रृंखला ‘संगीतमय 31वां पाठ’ एक शाम छींद वाले दादा जी के नाम—विशालता, भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल। प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली भक्ति-श्रृंखला के अंतर्गत संगीतमय 31वां पाठ आज अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और दैवीय माहौल के बीच संपन्न हुआ। यह आयोजन छींद वाले दादा जी को समर्पित रहा, जिसमें सात जिलों एवं 19 तहसीलों से पधारे भक्तों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया।

 

पाठ के उपरांत 41 सनातन धर्म प्रेमियों को उनके जन्मदिन तथा वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर सम्मानित किया गया। वहीं राम का आधार = रामायण वितरण योजना के तहत 14 महानुभावों को श्रीरामचरितमानस (अर्थ सहित) की पवित्र प्रतियां भेंट की गईं। 251 महानुभावों को पंचांग कैलेंडर वितरित किए गए। 

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कथाकार यज्ञाचार्य श्री वेदाचार्य जी महाराज (वीकलपुर) की पावन उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

इस दिव्य आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के प्रदेश, संभाग, जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धा व्यक्त की।

 

आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाने हेतु अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी ससम्मान उपस्थित होकर आशीर्वाद प्रदान किया—

भोपाल के लोकप्रिय सांसद एवं बड़े भाई साहब श्री आलोक शर्मा जी

पूर्व सांसद एवं हिंदुत्व की पहचान सुश्री प्रज्ञा दीदी महाराज

विधायक श्री भगवान दास सबनानी जी भोपाल की प्रथम नागरिक, महापौर श्रीमती मालती राय जी

नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी श्री कैलाश मिश्रा जी

प्रदेश प्रवक्ता श्री विवेक त्रिपाठी जी

तथा अन्य अनेक गणमान्य धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

 

संगीत, भजन, हनुमानजी की महिमा और आध्यात्मिक प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम अत्यंत सुसंपन्न एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

अगला— 32वां संगीतमय पाठ —14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जो महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर द्वितीय शनिवार को होगा जिसमें श्रीरामचरितमानस की साथ श्री शिवमहापुराण वितरित की जाएगी।