राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर सागर बस्ती में भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर सागर बस्ती में भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सागर बस्ती, नारायण नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन शुक्रवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में सागर बस्ती की 22 कॉलोनियों के नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग पांच हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।
प्रातः 11 बजे निखिल बंगला दुर्गा मंदिर से महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जो डीजे के साथ फाइन मैरिज गार्डन पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के पश्चात दीप प्रज्वलन किया गया और इसके बाद बच्चों द्वारा गणेश वंदना, दुर्गा वंदना, श्रीकृष्ण रूप सज्जा एवं णमोकार मंत्र सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में पूज्य संतों की पावन उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता के रूप में आदित्य जैन एवं सुश्री रीता चौहान ने उद्बोधन देते हुए हिंदू समाज की एकता, संगठन तथा सांस्कृतिक चेतना पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। अंत में भारत माता की आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम उपरांत सभी उपस्थित जनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था रही।
इस संबंध में जानकारी अनुराग मिश्रा द्वारा दी गई। कार्यक्रम की सफलता के लिए संयोजक विशाल मिश्रा एवं अरुण जोशी अनुराग मिश्रा ने समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में बस्तियों, मंडलों एवं ग्रामों में ऐसे हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह देखने को मिल
रहा है।
