बालाजी संजय समिति बालाघाट का पारिवारिक वार्षिक मिलन- समारोह का आयोजन हुआ

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

रविवार को श्री नारायण मंडपम लाॅन अवधपुरी में बड़े ही हर्ष एवं उत्साह के साथ समिति का वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में सभी जिला बालाघाट से आए हुए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड में कार्यरत सदस्य एंव उनके परिवार उपस्थित हुए जिसमें बच्चों ,महिलाओं एवं पुरुषों के लिए बहुत सारे मनोरंजित कार्यक्रम आयोजित किये गये, साथ ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विशेष गढ़पाले जी (आईएएस) सचिव, मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग उपस्थित हुए , साथ ही समिति का विस्तार करते हुए बालाघाट जिले से कुछ नए सदस्य जुड़े जिनका स्वागत-सम्मान किया गया, साथ ही स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया गया । कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप मोमेंटो भेंट किया गया। समिति के अध्यक्ष मनोज जामुनपाने जी, कोषाध्यक्ष महेंद्र गढ़पाल जी , सचिव द्रुपसिंह उइके जी एवं सभी सहयोगी सदस्यों के द्वारा कार्यक्रम संपन्न किया गया मंच संचालन श्री राजकुमार इड़पाची जी एवं चन्द्रशेखर लिल्हारे जी के द्वारा किया गया। साथ ही कार्यक्रम के पूर्व कार्यकारीणी पदाधिकारी श्री रूपेश बिसेन जी, टी एस आर्मो जी, जागेश्वर टेंभरे जी, प्रदीप अग्रवाल जी, कृष्णा लिल्हारे जी,लोचेन्द्र रहंगडाले जी, निलेश बिसेन जी, हेमेंद्र डहरवाल जी, बसंत उइके जी एवं समस्त समिति के सदस्य एंव उनके परिवार उपस्थित रहे।