निषादवंशीय समाज का सब गोत्री परिचय सम्मेलन संपन्न, 600 युवक युवतियों ने दिया परिचय  

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल।निषादवंशीय समाज द्वारा रविवार को समाज का परिचय सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निषादवंशीय माझी, कीर, कहार, केवट, धीवर, धोई, मल्लाह, मछुआ कल्याण समिति (रजि.) के तत्वावधान में मानस भवन में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा भगवान निषादराज–केवटराज जी के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। सम्मेलन में अतिथि के रूप में विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय एवं निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष रायकरवार ने बताया कि सम्मेलन में 600 से अधिक युवक युवती ने परिचय दिया इस अवसर पर वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, स्व. कलावती देवी को मरणोपरांत प्रतिमा सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय तैराक डॉ. के.सी. रायकरवार एवं डॉ. विक्रम वाघ को निषादराज–केवटराज गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की गई।

सम्मेलन में समिति के पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठनों, माताओं-बहनों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।