इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट–304 का 41वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस भोपाल में भव्य रूप से संपन्न
इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट–304 का 41वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस भोपाल में भव्य रूप से संपन्न
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट–304 द्वारा 41वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “SYNERGY: One Vision, Many Hands” का आयोजन 11 जनवरी 2026 को होटल सयाजी, भोपाल में सफलतापूर्वक किया गया। सम्मेलन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से डिस्ट्रिक्ट–304 के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेता श्री अभिषेक बच्चन रहे। सम्मेलन का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती विभा सिंह द्वारा किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों का स्वागत हुआ। सम्मेलन संयोजक PDC रीता वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ। स्वागत उद्बोधन इनर व्हील क्लब ऑफ भोपाल राइज की अध्यक्ष श्रीमती रुहसाना मोहसिन ने दिया।
विशेष बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं समूह गीत ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। इस अवसर पर रोटरी गवर्नर श्री सुशील मल्होत्रा ने अपने संबोधन में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट–304 के सामाजिक योगदान की सराहना की।
मुख्य अतिथि श्री अभिषेक बच्चन ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि इनर व्हील द्वारा किए जा रहे प्रोजेक्ट समाज में सकारात्मक और गुणात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से STEM लैब्स, युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण, बाल अधिकार, महिलाओं एवं बालिकाओं की देखभाल, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, सामुदायिक स्वास्थ्य, जल एवं स्वच्छता तथा नशा मुक्ति जागरूकता जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती विभा सिंह ने जानकारी दी कि पिछले 6 महीनों में डिस्ट्रिक्ट–304 द्वारा 1002 प्रोजेक्ट्स पूर्ण किए गए, जिनसे 1,40,265 से अधिक लाभार्थी लाभान्वित हुए। इन परियोजनाओं पर कुल ₹1.33 करोड़ का व्यय किया गया। प्रमुख प्रोजेक्ट श्रेणियों में शिक्षा (245), सामुदायिक स्वास्थ्य (256), महिलाओं एवं बालिकाओं की देखभाल (206), पर्यावरण (112), वरिष्ठ नागरिक सेवा (87), बाल अधिकार (72), जल एवं स्वच्छता (12) तथा नशा मुक्ति जागरूकता (13) शामिल हैं।
सम्मेलन के दौरान डिस्ट्रिक्ट एवं क्लब सॉवेनियर का विमोचन किया गया तथा सभी सहयोगियों, अतिथियों, प्रायोजकों, होटल सयाजी स्टाफ एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन श्रीमती आरती जैन द्वारा किया गया।
राष्ट्रगान के साथ 41वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
