सिराली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का कायाकल्प पियर असेसमेंट सम्पन्न, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

 

भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

 

 

सिराली।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली का कायाकल्प पियर असेसमेंट नर्मदापुरम जिले की डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी मैनेजर डॉ. आलिया रुखसार द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।

असेसमेंट के दौरान डॉ. आलिया रुखसार ने रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी रूम, लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब, दवा वितरण कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, प्रसूति वार्ड, जनरल वार्ड एवं हर्बल गार्डन सहित पूरे अस्पताल परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्था प्रभारी डॉ. रामकृष्ण चौधरी, डॉ. रूपेंद्र गुर्जर, डॉ. राजेंद्र ओनकर सहित समस्त नर्सिंग ऑफिसर एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा। असेसमेंट के माध्यम से अस्पताल की गुणवत्ता में निरंतर सुधार एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।