राजधानी यादव समाज का 8वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न, 400 प्रतिभागियों ने दिया परिचय
राजधानी यादव समाज का 8वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न, 400 प्रतिभागियों ने दिया परिचय
मुख्य अतिथि विधायक भगवानदास सबनानी ने समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल समन्वय भवन में रविवार को 'राजधानी यादव समाज' द्वारा भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
यह सम्मेलन का 8वां वर्ष था, जिसमें प्रदेश भर से आए लगभग 400 युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया और अपने जीवनसाथी को लेकर अपनी पसंद साझा की।
स्मारिका का विमोचन और डिजिटल पहल
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर समाज की विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
इस स्मारिका में विवाह योग्य युवक युवतियों के विस्तृत विवरण प्रकाशित किए गए हैं, ताकि अभिभावकों को उचित रिश्ता चुनने में सुगमता हो।
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान परिचय सम्मेलन के साथ-साथ समाज की शैक्षणिक और सामाजिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के युवाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक भगवानदास सबनानी ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता के
लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिचय सम्मेलन के द्वारा वर-वधू की तलाश पूरी होती है, और अभिभावकों को आर्थिक रूप से भी सम्मेलनों द्वारा सहायता प्राप्त होती है।
मैं इस अवसर पर यादव समाज भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा करता हूं। और आयोजक समिति और आए हुाए प्रत्येक परिवार को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
राजधानी यादव समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि, 'इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के परिवारों को एक मंच पर लाना है ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने बच्चों के लिए सुयोग्य रिश्ता चुन सकें। 8 वर्षों से मिल रहा यह अपार जनसमर्थन हमारी सफलता का प्रतीक है।'
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, वरिष्ठ नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ वी.एस यादव हृदय रोग विशेषज्ञ, किशन यादव कुलपति गुना, राकेश यादव सीए, एडवोकेट सुरेन्द्र यादव, यश भारतीय ,बी.एस यादव दृश्वस्ग्रुप, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, ददन सिंह यादव सहित समाज के सभी वरिष्ठ लोग शामिल हुए।
