मानसरोवर में मान पनु की लाइव परफॉर्मेंस पर जमकर झूमे युवा

 युवा महोत्सव के पहले दिन कवियों की सजी महफिल, द नाइनटीन बैंड ने मचाया धमाल 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल,मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का प्रांगण हज़ारों युवाओं के जोश, जुनून और जज्बे का साक्षी बन रहा था। मंच था मानसरोवर के युवा महोत्सव का जहां मान पनु और द नाइनटीन बैंड की परफॉर्मेंस पर हज़ारों युवा झूमते नाचते नज़र आए। इससे पहले दो दिवसीय युवा महोत्सव का आगाज़ युवा कवि संवाद कार्यक्रम के साथ हुआ जहां देश के नामचीन कवियों ने युवा शक्ति को देश की पौराणिक हस्तियों और महान व्यक्तित्वों से कराया।

'खानाबदोशी', 'आईएम डन', 'बहकती हवा' और 'पॉपस्टार' जैसे गानों को गुनगुनाते युवा अपनी दुनिया में मशगूल नज़र आए। पूरा प्रांगण मानों संगीत की धुनों में युवा मोतियों को पिरोता दिखाई दे रहा था। मान पनु के 'अब तो तेरा ख्याल भी नहीं है', कहते ही युवाओं के दिलों की धड़कनें थमती और बढ़ती रहीं। वहीं द नाइनटीन बैंड ने सिनेमा को सुरमई बनाने वाले नब्बे के दौर के पॉपुलर गानों से इंडी पॉप माहौल बना दिया। देसी बॉयस, गुलाबी आंखें, शामे मलंग सी आदि गाने गए।

युवा कवि अमन अक्षर, संदीप द्विवेदी, डॉ. विनम्र सेन सिंह, अभिसार गीता शुक्ला और मनु वैशाली ने शहर के युवाओं को गांव की मिट्टी की खुशबू याद दिला दी। वहीं मुख्य अतिथि हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा जी ने मंच से हजारों युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी ने आराध्य श्री हनुमान जी के श्लोक के साथ सभी अतिथियों का मानसरोवर प्रांगण में स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह युवा महोत्सव स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांत, सीख और प्रेरणा सहित देश के लाखों युवाओं की कला और आत्मविश्वास को समर्पित है। कार्यक्रम में मानसरोवर समूह की सीएमडी मंजुला तिवारी, डायरेक्टर दिशा तिवारी, प्रो-चांसलर डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय, कुलगुरू डॉ. ए.एस. यादव, प्रति कुलगुरू कर्नल एच.आर. रुहिल, आयुर्वेद डायरेक्टर डॉ. बाबुल ताम्रकार सहित तीनों आयुर्वेद कॉलेजों के प्राचार्य, सभी संकाय के डीन-प्राचार्य और अन्य एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ सहित करीब दस हज़ार की संख्या में युवा मौजूद रहे।