केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री उइके ने वनमण्डल कार्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री उइके ने वनमण्डल कार्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा / भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके सोमवार को वनमण्डल कार्यालय (उत्पादन) के 90.50 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। गरिमामय समारोह के दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना और पट्टिका का अनावरण कर नए कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर. के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, पूर्व विधायक टिमरनी श्री संजय शाह, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, मुख्य वन संरक्षक वनवृत्त नर्मदापुरम श्री अशोक कुमार, वनमण्डलाधिकारी श्री नरेंद्र पण्डवा व श्री अनिल चौपड़ा सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विभाग द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान अतिथियों ने रूद्राक्ष का पौधारोपण किया।
