व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया को मिला नया मार्गदर्शन, प्रबल प्रताप सिंह बने मेंटोर
व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया को मिला नया मार्गदर्शन, प्रबल प्रताप सिंह बने मेंटोर
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।
व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया (WRFI) के अध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह परिहार एवं संयुक्त सचिव डॉ. अनिल कुमार अग्रहरी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सुपुत्र प्रबल प्रताप सिंह से सौहार्दपूर्ण भेंट की।
इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह को व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया का मेंटोर नियुक्त किया गया। भेंट के दौरान माननीय नरेंद्र सिंह तोमर का स्नेहिल आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली।
नवनियुक्त मेंटोर प्रबल प्रताप सिंह ने आश्वस्त किया कि वे देशभर में व्हीलचेयर रग्बी के विकास, खिलाड़ियों के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के साथ-साथ संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
WRFI परिवार ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह नियुक्ति भारतीय व्हीलचेयर रग्बी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगी।
